{"_id":"610588a28ebc3e173149d591","slug":"4-crore-budgte-pass-in-nagar-panchayat-meeting-khalilabad-news-gkp4039407189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बैठक में चार करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बैठक में चार करोड़ का बजट पास
विज्ञापन

सभासदों ने बैठक में खींचा विकास का खाका
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में हुई। इसमें नगर पंचायत के विकास का खाका खींचते हुए आम सहमति से चार करोड़ 36 लाख 394 रुपये का बजट पास किया गया। इस दौरान सड़क, नाली, जलनिकासी के साथ ही अन्य सुविधाओं से आदर्श नगर पंचायत के रूप में मेंहदावल को स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। नगर में वर्तमान समय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर स्मृति पार्क व उरी की घटना में शहीद सैनिक गणेश शंकर यादव के नाम से पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नगर के युवाओं के लिए लाइब्रेरी का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। नगर पंचायत सीमा के विस्तार के बाद 16 ग्राम पंचायतें नगर में शामिल हुईं हैं, उनके विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क, नाली व अन्य सुविधाओं से नगर में शामिल क्षेत्रों का समुचित विकास कराया जाएगा। नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सभासदों ने सर्वसम्मति से चार करोड़ 36 लाख 394 रुपये के बजट के प्रस्ताव को पास किया है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल, सभासद रवि सिंह, संजय सिंह, राधेश्याम, नसीर अहमद, अवधेश जायसवाल, विष्णु अग्रहरी, गंगा यादव, राजेश श्रीवास्तव, गौरव, विनोद यादव, मिथिलेश देववंशी आदि मौजूद रहे।