फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   280 ASHA workers deployed to find TB patients

Sant Kabir Nagar News: क्षयरोगी खोजने के लिए 280 आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती

Fri, 29 Nov 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
280 ASHA workers deployed to find TB patients
सेमरियावां। वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए नई पहल की जा रही है। क्षयरोगी को खोजने के लिए 280 आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षयरोगी खोजने पर आशाओं को 500 रुपये और संभावित क्षयरोगी की बलगम जांच कराने पर 50 रुपये दिए जाएंगे। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। सीएचसी सेमरियावां के गांव में लगभग 280 आशाओं की तैनाती है।
विज्ञापन

जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर नई पहल की गई है।
नई पहल के तहत एक टीबी रोगी खोजने पर आशा को 500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही एक संभावित क्षयरोगी बलगम जांच को सैंपल लाकर देने पर 50 रुपये दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की योजना, कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए आशाएं कार्य कर रही हैं। नई पहल के तहत आशाओं के क्षयरोगियों की खोज में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं के कार्य के एवज में धनराशि मिलने पर बलगम जांच की संख्या में इजाफा होगा। उससे अधिक से अधिक क्षयरोगी तलाश किए जा सकेंगे। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed