{"_id":"5cc0a486bdec22147163d360","slug":"201556128902-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर, फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर, फसलें डूबीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर, डूब गई फसलें
फोटो है
- इतनी भीषण गर्मी में जलस्तर बढ़ने से हैरान हैं किसान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सरयू नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे नदी का पानी किनारे के खेतों में भर गया। नदी की रेत पर तरबूज की खेती करने वाले किसान अचानक बढ़े पानी से हतप्रभ हैं। किसानों का कहना है कि इससे उनकी फसल बर्बाद हो गई है।
सरयू नदी संतकबीरनगर जिले के दक्षिण क्षेत्र की सीमा रेखा है। नदी के किनारे बसे पौली ब्लाक के नकहा, पड़रिया, तेजपुर, भोतहा, हरिवंशपुर, नरायणपुर आदि गांवों के किसान बरसात बाद नदी का जलस्तर घटने पर किनारे छोड़ी गई रेत पर खेती करते हैं। इस वक्त खरबूज व तरबूज की खेती हुई है। किसान रामसुमेर राम, लखन, रम्पत, इंदल, शंकर, राजमल, सीताराम, बगड़राम, हरिकिशन आदि ने बताया कि दो दिन से पानी बढ़ रहा था। मंगलवार की रात जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का पानी खरबूज-तरबूज के खेतों में भर गया। पानी लगने से खरबूज-तरबूज की फसल खराब हो गई। हालांकि अब जलस्तर कम होना शुरू हो गया है लेकिन इससे किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है।