फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   How to avoid cyber fraud

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

Tue, 13 Oct 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
How to avoid cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। साइबर अपराधी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी ऑफर के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इससे बचने के लिए सतर्कता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद की छात्राओं को उक्त जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह और उनकी टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधी लॉटरी, आकर्षक ऑफर, फर्जी क्रेडिट और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा क्यूआर कोड स्कैन कराने, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड कराने और पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर भी ठगी की जाती है। साइबर पुलिस टीम ने छात्राओं को सलाह दी कि किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर बिना सत्यापन के क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात स्रोत से मिली एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें। अपने बैंक खाते का विवरण, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर फोन पर डराए-धमकाए अथवा सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगे, तो उसकी पहचान और दावे का सत्यापन जरूर करें।
द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed