फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police rushed to the information of theft, but no confirmation

Sant Kabir Nagar News: चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पुष्टि नहीं

Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the information of theft, but no confirmation
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के परसा माफी गांव में मकान से फ्रिज, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना पर पुलिस हलकान हुई। मौके पर पुलिस को न तो तोड़फोड़ के स्पष्ट साक्ष्य मिले और न ही सामान बिखरा मिला। चोरी की पुष्टि भी नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ भी की। परसा माफी निवासी बैतुल्लाह ने बखिरा थाना के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप से तहरीर भेजी थी। इसमें आठ अक्तूबर की रात करीब 10:00 से 12:00 बजे के बीच मकान से फ्रिज, लगभग 15 ग्राम सोना, चांदी की एक पायल और 17 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मकान के मुख्य द्वार पर लोहे का चैनल लगा था, जिसमें दो बड़े ताले लगे मिले। गांव के ही एक व्यक्ति के पास मौजूद चाबी से दरवाजा खुलवाकर अंदर जांच की गई। कमरे, दरवाजे, खिड़कियां, बक्से, अलमारियां, बिस्तर और अन्य सामान सुरक्षित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

⸐
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed