फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   परदेशियों की बेरुखी से कम हो रहा मतदान प्रतिशत

परदेशियों की बेरुखी से कम हो रहा मतदान प्रतिशत

Tue, 26 Mar 2019 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
परदेशियों की बेरुखी से कम हो रहा मतदान प्रतिशत
परदेशियों की बेरुखी से कम हो रहा मतदान प्रतिशत
विज्ञापन

संभ्रांत घरों की महिलाएं भी नहीं जातीं वोट डालने
कम मतदान प्रतिशत का कारण जानने को प्रशासन ने कराया सर्वे
लोगों की राय के आधार पर बनाई जा रही रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। होने जा रहे लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लिए प्रयासरत प्रशासन ने पहले कम मतदान प्रतिशत का कारण खोजना शुरू किया है। इसके लिए चिन्हित 144 बूथों पर सर्वे कराया जा रहा है। डिस्ट्रिक कम्युनिकेशन प्लान के तहत मिले मोबाइल नंबरों पर बात करके प्रशासन ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें मतदान प्रतिशत कम रहने की सबसे बड़ी वजह रोजगार के सिलसिले में देश के दूसरे हिस्से में गए लोगों की मतदान के प्रति दिखाई जा रही उदासीनता को माना गया है। दूसरे नंबर पर संभ्रांत घरों की महिलाओं की मतदान में रुचि नहीं होने को कारण माना गया है।
जिले में एक लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्र में हैं। होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए जिले के 1420 बूथों पर कुल 1244278 मतदाता हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां औसतन 53.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी 52.74 फीसदी ही मतदान हुआ। प्रशासन ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बहुत जोर लगाया लेकिन इस बार भी कुल मतदान प्रतिशत 53.01 प्रतिशत पर आकर रुक गया।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अन्य सारे उपाय अपनाने के साथ ही इस बात का पता लगाने का भी प्रयास शुरू किया कि आखिर मतदान प्रतिशत कहां और कैसे कम हो रहा है। इसका तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए बूथवार मतदान प्रतिशत का आंकड़ा चेक किया गया। इसमें कुल 144 बूथ ऐसे मिले जहां मतदान प्रतिशत औसत से काफी कम है। इसके बाद इन चिन्हित बूथों पर मतदान प्रतिशत कम रहने की वजह तलाशने का कार्य शुरू हुआ। डीपीआरओ/स्वीप प्रभारी आलोक प्रियदर्शी के अनुसार मंगलवार 26 मार्च को कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ सिकरी, निघुरी, राजेडीहा, बेलराई, शिवापार, उचहरा खुर्द आदि 144 बूथों पर कम मतदान प्रतिशत का कारण जानने हेतु डिस्ट्रिक कम्युनिकेशन प्लान के माध्यम से उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर कॉल करके बातचीत की गई। यह फोन कॉल ग्राम पंचायत के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य आदि के पास किया गया। लोगों से बातचीत करने पर जो जानकारी मिली उसके अनुसार मतदान प्रतिशत कम होने का सबसे बड़ा कारण आजीविका की की तलाश में दूसरे स्थानों पर गए वे लोग हैं जो लोकसभा या विधानसभा चुनाव में मतदान करने नहीं आते। इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा कारण संभ्रांत घरों की महिलाओं द्वारा मतदान नहीं किया जाना बताया गया। लोगों का कहना था कि अभी भी संभ्रांत परिवार की महिलाएं लाइन में लगकर वोट देने को उचित नहीं मानतीं। इसके अलावा कई लोगों ने उचित प्रत्याशी के अभाव में मतदान नहीं करने तो कुछ ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण मतदान प्रतिशत कम रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि पहले कारण तलाश किए जाएं और मतदान दिवस से पूर्व सरकारी प्रयास के अलावा राजनैतिक व सामाजिक संगठनों की मदद से लोगों को वोट का महत्व समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा प्रशासन इन विशेष चिह्नित बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed