{"_id":"69adb915a33dd26c930dc0ff","slug":"there-will-be-oral-examination-for-the-first-class-and-written-examination-for-the-remaining-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147120-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पहली कक्षा की मौखिक और शेष की होगी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पहली कक्षा की मौखिक और शेष की होगी लिखित परीक्षा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पहली कक्षा से आठ तक की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होनी है। जो 20 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कक्षा-एक की मौखिक और अन्य की लिखित परीक्षाएं होंगी।
जनपद में 1246 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 1.07 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सत्र 2025-26 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होंगी। इसमें कक्षा-एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी। इसके अलावा कक्षा-2 से 5 तक की 16 मार्च को मौखिक और 6 से 8 तक के बच्चों की लिखित परीक्षाएं कराई जाएंगी।
वहीं 17 मार्च से कक्षा-2 से 8 तक की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सभी ब्लॉक पर 10 मार्च तक पहुंचा दिए जाएंगे, इसके बाद परीक्षा शुरू होने से एक या दो दिन पहले सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र पहुंच जाएंगे और 16 मार्च से परीक्षा शुरू हो जाएंगी। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार भी कर लिए गए हैं। शासन की ओर से परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा का बजट जारी किया गया है। इस बजट को परीक्षा संबंधी कार्य में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा शुरू होनी है, इसके लिए शासन से बजट जारी हो गया है। बजट का व्यय परीक्षा से संबंधित कार्यों में किया जाएगा। सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को खर्च का बिल विभाग में उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद दस्तावेजों को अभिलेख के साथ शासन में भेजा जाएगा। परीक्षा के बाद बच्चों के रिपोर्ट कार्ड भी इसी बजट से प्रिंट कराए जाएंगे।