{"_id":"69adb992ea522a51fa00682d","slug":"roads-in-the-industrial-area-will-be-transformed-with-an-expenditure-of-rs-10-crore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-147128-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र के सड़कों की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र के सड़कों की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 10 करोड़
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़क। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली दूर करने के लिए पहल शुरू हो गई है। 10 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। इसमें सात सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने पांच करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जबकि अन्य कार्याें के लिए यूपीसीडा ने पांच करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी भी स्वीकृति मिल जाएगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। इसके कारण आने-जाने में दुुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके साथ ही नालियां टूट गई हैं, जिससे बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या के निदान के लिए यूपीसीडा ने पहल की है। इसके तहत पूर्व में सात सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिली है और टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
इसके साथ ही यहां श्रमिक सेवा केंद्र का निर्माण कराने की भी तैयारी है, ताकि श्रमिकों के हितों की रक्षा हो सके। इसके अलावा टूटी नालियों की मरम्मत और पार्क के सुंदरीकरण और पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए पांच करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव भेजा गया है। इससे जहां उद्यमियों को सहूलियतें मिलेंगी, वहीं निवासियों की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- --
औद्योगिक क्षेत्र में विकास के नाम पर 18 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से शुल्क लिया जाता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, तो नालियां ध्वस्त हैं। अब औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए पहल हुई है। इससे काफी उम्मीदें हैं।
-जय प्रकाश, उद्यमी
-- -- -- -- --
औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके साथ ही नालियों की मरम्मत, पार्क के सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य कराए जाने की जरूरत है।
-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, इंडस्टि्रयल एसोसिएशन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पांच करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे नालियों की मरम्मत, पार्क के सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
-अजय कुमार यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा