{"_id":"66f9b030e5f477fc740102d4","slug":"200-students-will-visit-heritage-sites-understanding-of-culture-will-develop-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121493-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धरोहरों का भ्रमण करेंगे 200 छात्र, संस्कृति की समझ होगी विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धरोहरों का भ्रमण करेंगे 200 छात्र, संस्कृति की समझ होगी विकसित
Mon, 30 Sep 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
- शासन ने जारी किया एक लाख रुपये
25 अक्तूबर से पूर्व कराया जाएगा भ्रमण
- देश प्रेम की भावना जागृत करना भी उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले जनपद के 200 बच्चों को एक दिवसीय भ्रमण 25 अक्तूबर से पहले कराया जाएगा। उन्हें जनपद में या निकटवर्ती जनपद स्थित पुरातन ऐतिहासिक स्मारकों, धरोहरों की सैर कराई जाएगी, ताकि भारतीय संस्कृति की समझ विकसित कर उनके अंदर देशप्रेम की भावना जागृत हो सके। इसके लिए शासन ने एक लाख रुपये का बजट जारी किया है।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल में ठहराव व उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। जिसके क्रम में विद्यालयों के प्रति बच्चों में रूचि विकसित करने के लिए उन्हें एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से जारी पत्र में जनपद के कुल 200 छात्र-छात्राओं को जनपद या निकटवर्ती जनपद के ऐतिहासिक स्मारकों व धरोहरों की सैर कराई जाएगी।
ये यात्रा 25 अक्तूबर से पहले कराए जाने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं। 20 बच्चों के बीच एक शिक्षक भी साथ भेजे जाएंगे। जिनकी देखरेख में बच्चे भ्रमण करेंगे। इसके लिए जारी एक लाख रुपये में 75 हजार रुपये वाहन व्यय और 20 हजार रुपये छात्र-छात्राओं के नाश्ते और भोजन पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाना है। जिसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।