{"_id":"5c4f5190bdec227d9070b9b7","slug":"191548702096-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना जारी 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना जारी 1
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
फोटो
मांगें पूरा होने तक धरना जारी रखने का एलान
आज धरना में शामिल होंगी आशा और संगिनी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदाकर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। आशा और संगिनी भी मंगलवार को धरने में शामिल होंगी।
संविदा स्वास्थ्यकर्मी सुबह दस बजे सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्वनी यादव ने कहा कि सरकार संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आश्वासन के बाद भी संविदाकर्मियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश सर्वोच्च न्यायालय का है, जिसे जल्द लागू किया जाना चाहिए। आउट सोर्सिंग प्रथा पर रोक लगाई जाए। संघ के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संविदाकर्मियों का स्थाई समायोजन नया पद सृजित करते हुए किया जाना चाहिए। आशा कार्यकर्ता मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में आशा को राज्य कर्मचारी बनाते हुए कम से कम दस हजार रुपये मानदेय दिया जाए। आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए है। आशा और संगिनी भी धरने में शामिल होंगी।
इस दौरान आनंद मौर्या, राकेश यादव, दीनदयाल वर्मा, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. सलीम, सुनील कुमार, संजीव सिंह, डॉ. मुबारक अली, दिव्या श्रीवास्तव, रंजना, नंदिनी, स्नेहलता, वेकेटश्वर पाठक, सोनम, सुनीता, गुड्डी, आशा, वंदना चौरसिया, अशोक यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, राजू भटनागर, अरविंद पांडेय, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।