फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शहर से गांव तक गूंजे देशभक्ति के तराने

शहर से गांव तक गूंजे देशभक्ति के तराने

Sun, 27 Jan 2019 10:42 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
शहर से गांव तक गूंजे देशभक्ति के तराने
गणतंत्र दिवस पर शहर में एचआर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभातफेरी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। 70 वां गणतंत्र दिवस शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीणांचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को तकरीबन हर भवनों पर तिरंगा फहराया गया। सुबह सात बजे से सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों ने प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को नमन किया। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चला।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। इस अवसर पर जिला जज राम बाबू शर्मा, एसपी आकाश तोमर, एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ एके पांडेय सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम ने सुबह 8.30 बजे झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इसी तरह जिला न्यायालय में जिला जज रामबाबू शर्मा, विकास भवन में सीडीओ हाकिम सिंह, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह, बीएसए कार्यालय पर बीएसए सत्येंद्र सिंह, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44 वीं बटालियन एनसीसी के महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस ने शहर में मार्चपास्ट किया। इसके साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रभातफेरी में परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं और शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर डीडी सिंह, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उदयभान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या आशा यादव, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अरुधंती, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल पर प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एचपी शाही, प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध पर प्रधानाध्यापक विनोद यादव, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर पर प्रधानाचार्य धीरेंद कुमार सिंह, एसएन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद पर प्रबंधक संतोष यादव ने झंडारोहण किया। इसके अलावा जनपद के अन्य निजी व सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में झंडारोहण किया गया। इसके बाद नौ बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। अपराह्न वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। रात में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों और शायरों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से भारत की वीर गाथा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed