फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाकियू ने प्रदर्शन किया

भाकियू ने प्रदर्शन किया

Sat, 29 Dec 2018 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने प्रदर्शन किया
भाकियू ने आपूूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फोटो
राशन कार्ड से पात्रो का नाम काटे जाने से थे नाराज

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राशन कार्ड से पात्रों का नाम काटे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी चार सूत्री मांगो का ज्ञापन डीएसओ को दिया। भाकियू के खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि राशन कार्ड को लेकर किसां को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बिना किसी आधार के किसानों के राशन कार्ड को काट दिया जा रहा है। रसूलाबाद गांव में कई कार्ड धारक फिंगर न लगने के कारण राशन नहीं मिल रहा है। उसमे सुधार नहीं हो रहा है। अंत्योदय कार्ड धारक के मुखिया के मृत्यु के बाद राशन नहीं मिल रहा है तथा उसके परिवार के सदस्यों का नाम नहीं जोड़ जा रहा है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके साथ ही राशन कार्ड पर जो यूनिट कम हो गया है उसको सुधार करके बढाया नहीं जा रहा है। अगर उनकी मांगो का समाधान तीन जनवरी तक नहीं किया गया तो संगठन के लोग कार्यालय के समक्ष वृहद धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ममता यादव, सुनील चौधरी, सुभाष यादव, हरिराम यादव, दुर्गेश यादव, रामप्रति चौहान, कमलावती देवी, शकुंतला देवी, कबूतरा देवी, सरोज देवी, इंदू देवी, रेखा देवी, रूदल देवी, शीला देवी, सुखना देवी समत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed