{"_id":"5b6f1ff14f1c1be7258b45d5","slug":"181534009329-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
देवरिया कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने देवरिया और मुजफ्फरपुर के नारी निकेतनों में अवैध व्यापार के विरोध में शनिवार की देर शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में समय जी स्थान से निकला कैंडल मार्च मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार होते हुए बैंक चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। एमएलसी संतोष यादव उर्फ सन्नी यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
आए दिन बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। पीएम के गृह क्षेत्र बनारस में ओवरब्रिज गिरा और कई लोग मर गए। अब बस्ती में निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया।
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि महिलाओं पर हो रहा अत्याचार नहीं रुका तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि नारी निकेेतन की समय पर अगर जांच हुई होती तो शायद देवरिया जैसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, जयराम पांडेय, पूर्व विधायक अलगू चौहान, केडी यादव, लोरिक यादव, प्रदीप सिंह, सुबोध यादव, नित्यानंद यादव, महासचिव राजमन यादव, रमेश चंद यादव, हनुमान कन्नौजिया, विजय जायसवाल, कोमल यादव, इंदल यादव, वेद प्रकाश यादव, अरशद खान, जावेद अहमद, मुहम्मद अहमद, प्रमोद यादव, मालती यादव, शकुंतला यादव समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।