फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आज अदा की जाएगी ईद की नमाज

चांद देख खिल उठे रोजेदारों के चेहरे, आज मनेगी ईद

Tue, 04 Jun 2019 10:35 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
आज अदा की जाएगी ईद की नमाज
मेंहदावल चौराहे पर सेवई की खरीदारी करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। रमजान के महीने में रोजा रखने व नेक काम करने, खुदा की इबादत में अधिक से अधिक समय बिताने के साथ मुस्लिम भाईयों ने मंगलवार की शाम को ईद का चांद देख खुशी का इजहार किया। उसके बाद गले मिल एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बुधवार को सुबह जामा मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

जमीयतुल उलमा ए हिंद के मीडिया प्रभारी मास्टर अख्तर आलम ने बताया कि मक्की मस्जिद मोती नगर खलीलाबाद में सुबह 7:45 बजे, मस्जिद कसिमुल उलूम मोती नगर खलीलाबाद में सुबह आठ बजे, मस्जिद नूर खलीलाबाद में सुबह 8:15 बजे, मस्जिद मदरसतुल कुरान में सुबह आठ बजे, मस्जिद पठान टोला में सुबह आठ बजे और जामा मस्जिद मेंहदावल में सुबह 7:30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। मंगलवार की देर शाम चांद देखने के लिए लोग अपने छतों पर मौजूद रहे और चांद का दीदार किया। नमाज को लेकर ईदगाह और मस्जिदों की साफ-सफाई व्यवस्था चौकस कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मस्जिदों और ईदगाहों की हुई सफाई
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मस्जिद पर दो सफाई कर्मी मुस्तैद रहेेंगे। मोतीनगर ईदगाह पर स्टेज रहेगा। जिस पर लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। साथ में इलायची, लौंग आदि की भी व्यवस्था हुई है। शहर में प्रमुख रुप से सात जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाती है। शहर स्थित समस्त मस्जिदों एवं ईदगाहों पर सफाई करा दी गई है। चूने का छिड़काव कराया जाएगा। पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के समय पुलिस रहेगी तैनात
संतकबीरनगर। ईद की त्योहार को देखते हुए नमाज के समय मजिस्दों और ईदगाहों के बाहर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। यह जानकारी एसपी आकाश तोमर ने दी है। उन्होंने बताया कि शहर में जहां पर भी मजिस्द और ईदगाह हैं वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम-एसपी ने ईद की बधाई दी
संतकबीरनगर। ईद पर्व पर डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर ने जनपदवासियों को बधाई दी है। मुस्लिम भाईयों को ईद पर्व की बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है। अपने संदेश में डीएम ने कहा कि ईद सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी मेलजोल का त्योहार है। हम सभी मिल जुलकर त्योहार मनाए और समाज में भाईचारा बढाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed