{"_id":"5c34ea39bdec2256b914516f","slug":"151546971705-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली कर्मचारियों ने दिखाया दम, दिन भर चला धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली कर्मचारियों ने दिखाया दम, दिन भर चला धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताली कर्मचारियों ने दिखाया दम, दिन भर चला धरना-प्रदर्शन
फोटो
आंगनबाड़ी, विद्युत, एलआईसी कर्मियों ने भी किया धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मंगलवार को आशा व संगिनी, आंगनबाड़ी, एलआईसी, विद्युत निगम, रसोइया सहित अन्य संगठन हड़ताल पर रहे। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से कलेक्ट्रेट तक जुलूूस निकाला और धरना दिया। विद्युत कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने निश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग के लिए जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौक, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। आशा कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेड यूनियन के नेता शिव कुमार गुप्ता, हरजीत कौर, सुनीता मोदनवाल, शकुंतला यादव, बिंदू देवी, संजू प्रभा आदि महिलाएं मौजूद थीं। इसके साथ ही ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष श्यामजी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान ईश्वर पाठक, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, फूलदेव आदि मौजूद रहे। उधर, कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थाई करते हुए निश्चित मानदेय दिया जाना चाहिए। इस दौरान विजय लक्ष्मी, तारा देवी, उर्मिला देवी, शशि प्रभा, बसंती देवी आदि मौजूद रहीं।
विद्युत कर्मियों ने भी दिया धरना
उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत निगम के कर्मियों ने भी निजीकरण, ठेकदारी प्रथा समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता संजय सिंह, अजय गुप्ता, राज कुमार सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, सूरज प्रजापति, धीरेंद्र यादव, अभय प्रताप, वीरेंद्र सिंह, मुनीर आलम, राम उजागिर पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एलआईसी कर्मियों ने की नारेबाजी
गोरखपुर डिविजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन की खलीलाबाद शाखा ने भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में भागीदारी निभाई। एलआईसी कर्मियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान अशोक राय, गोपाल शरण पाठक, महबूब अली, सदानंद, सुनील चौहान, रामचंद्र पटेल, रामवृक्ष, धर्मेंद्र यादव, धनेश कुमार, अजय श्रीवास्तव, पवन कुमार, पुष्पलता, सनानंद आदि मौजूद रहे।
दवा प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की संतकबीरनगर इकाई ने 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल किया। संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनिट के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव आदित्य सिंह, उपाध्यक्ष अफरोज आलम, मनोज ओझा, विवेक रंजन, राजेश गुप्ता, ऋषि सिंह, राजेश, जितेंद्र, कुलदीप, हृदयराम, रविकांत गोस्वामी, भूपेंद्र, मनमोहन, अजय, हिमांशु, अजीत आदि मौजूद रहे।