{"_id":"5c1d2c11bdec22571a17c135","slug":"151545415697-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय का उद्घाटन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी रूप में मजबूत होना जरूरी : डॉ.अयूब
फोटो
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। हक दिलाने में सियासी रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। इससे कौम काफी दूर है। यही उनके पिछङे़पन का कारण है। समाज व कौम की तरक्की के लिए सियासत को अपनाना होगा। यह बातें पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अयूब ने मगहर कस्बा स्थित शेरपुर मोहल्ले में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह व अखिलेश यादव ने पिछड़ों तथा मायावती व कांशीराम ने दलितों को सियासी रूप से मजबूत किया है। इनके पिछड़ेपन को दूर कर समाज में एक अलग मुकाम और पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष-2019 का लोकसभा चुनाव सबके लिए अहम है। इसमें पीस पार्टी का अहम रोल होगा। केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी, जिसमें पीस पार्टी की भी हिस्सेदारी होगी। भाजपा कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। इन दिनों विपक्ष की सभी पार्टियां एक सोचे समझे फार्मूले पर काम कर रही हैं। पिछले दिनों प्रदेश में हुए लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को मिली हार इसी फार्मूले का परिणाम था। भाजपा अपने किए हुए वायदे को पूरा करने में नाकाम हो रही है।
इससे पूर्व नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूर्व सभासद मो. इलियास अंसारी व नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राधेश्याम पटेल, जुबेर अहम, गुलाम गौस अली, मो.शमशेर, आलमगीर अंसारी, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।