{"_id":"61c0cb1d07662310d712f29c","slug":"14-183-people-got-the-anti-coronavirus-vaccine-khalilabad-news-gkp4206277126","type":"story","status":"publish","title_hn":"14,183 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14,183 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
विज्ञापन
14,183 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
-23,600 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 171 गांवाें में सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,600 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 14,183 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 171 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2500 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 1654 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 1100, नाथनगर में 2500 के सापेक्ष 980, सांथा में 2500 के सापेक्ष 1410, सेमरियावां में 2500 के सापेक्ष 3280, मेंहदावल में 2500 के सापेक्ष 720, हैंसर बाजार में 2600 के सापेक्ष 1810, बेलहर में 2600 के सापेक्ष 430, बघौली में 2600 के सापेक्ष 2553, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 120 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 126 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।