फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पीएफएमएस के प्रयोग से रुकेगा ग्राम पंचायत का भ्रष्टाचार

पीएफएमएस के प्रयोग से रुकेगा ग्राम पंचायत का भ्रष्टाचार

Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीएफएमएस के प्रयोग से रुकेगा ग्राम पंचायत का भ्रष्टाचार
ग्राम पंचायतों के खातों की होगी ऑनलाइन मॉनीटरिंग
विज्ञापन

पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम से भेजा जाएगा ग्राम पंचायतों में बजट
इसके लिए ग्राम प्रधानों व सचिवों का डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराया जा रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भ्रष्टाचार की जब भी चर्चा होती है तो प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान को लोग जरूर याद करते हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार से जो एक रुपया भेजा जाता है उसमें से 85 पैसा कमीशन में चला जाता है। सिर्फ 15 पैसा ही विकास कार्यक्रमों पर खर्च होता है। अब तीन दशक बाद केंद्र सरकार उस हालात में बदलाव के लिए प्रयास कर रही है। ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए भेजे जाने वाले बजट को अब पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए भेजा जाएगा। इस ऑनलाइन सिस्टम से धन भेजने में सुविधा होने के साथ-साथ खर्च की लगातार ऑनलाइन मॉनीटरिंग होती रहेगी।
ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए राज्य सरकार की तरफ से राज्य वित्त व केंद्र सरकार की तरफ से वित्त आयोग के मद में बजट मिलता है। इसके अलावा मनरेगा, स्वच्छता समेत अन्य केंद्रीय और राज्य सरकार की परियोजनाओं के लिए अलग से धनराशि दी जाती है। छोटी ग्राम पंचायतों में हर साल करीब तीन करोड़ तथा बड़ी ग्राम पंचायतों में आठ से 10 करोड़ रुपये तक भेजा जाता है। ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि अंतरण की व्यवस्था इतनी जटिल है कि बजट पाने के लिए ग्राम प्रधानों को लगातार ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। खाते में धन जल्दी पहुंचे, इसके लिए प्रधानों को एडवांस में कमीशन भी देना पड़ता है। अब सरकार इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। इस बार ग्राम पंचायतों से अगले वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना पहले ही मांग ली गई है। ग्राम पंचायतों का बजट भी ऑनलाइन सिस्टम से भेजने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पब्लिक फायनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) का प्रयोग किया जाएगा। इस सिस्टम से 14वें वित्त आयोग की धनराशि ग्राम पंचायतों को भेजी गई है। ग्राम प्रधान और सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर से इस धन का आहरण हो सकेगा। इसके जरिए खाते में धन कब ट्रांसफर हुआ और किस तारीख को किस चेक के जरिए रकम निकाला गया यह अपडेट होता रहेगा। अफसर ऑनलाइन खाते का पूरा डिटेल देख सकेंगे।
विज्ञापन


345 डिजिटल हस्ताक्षर बन चुके हैं
पीएफएमएस के लिए ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों का डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराया जा रहा है। जिले की 794 ग्राम पंचायतों में कुल 910 डिजिटल हस्ताक्षर बनाए जाने हैं। इसमें से 345 हस्ताक्षर बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आवास योजना में हुआ सफल प्रयोग
पीएफएमएस सिस्टम का प्रयोग इससे पहले प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को बजट उपलब्ध कराने में किया गया। इसके जरिए किस डेट में बजट की स्वीकृति मिली, शासन ने इसके सापेक्ष कब बजट अवमुक्त किया और किस दिन बैंक से लाभार्थी के खाते में धनराशि ट्रांसफर हुई इसकी जानकारी नोडल अफसर की आईडी पर उपलब्ध रहती है। अगर किसी लाभार्थी ने बजट नहीं मिलने की बात कही तो पत्रावली खंगालने व बैंक जाने की बजाय अफसर अपने कंप्यूटर पर ही चेक कर यह भी बता सकते हैं कि किस समय उनके खाते में धनराशि भेजी गई है।


वित्तीय पारदर्शिता आएगी : डीपीआरओ
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि इसी महीने भारत सरकार ने 14वें वित्त आयोग की धनराशि को पीएफएमएस द्वारा ग्राम पंचायतों को भेजा है। 14 वें वित्त की कोई भी धनराशि अब ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान के डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से ही आहरित होगी। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों का डिजिटल हस्ताक्षर तैयार करवाया जा रहा है। वित्तीय पारदर्शिता के लिए यह बहुत उपयोगी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed