{"_id":"6aa5a9bff4667a9b1e0e9255","slug":"female-students-learned-lessons-in-discipline-service-and-self-reliance-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157200-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्राओं ने पढ़ा अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्राओं ने पढ़ा अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता का पाठ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे तीन दिवसीय गाइड शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के दौरान छात्राओं को स्काउट एवं गाइड के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने छात्राओं को अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय की समस्याओं से अवगत हुए विद्यालय के मैदान ,दीवाल, प्रकाश आदि की समस्याओं को जल्द ही दूर कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही परिसर में एक स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहाकि यह विद्यालय काफी पुराना है। यहां पर छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल रही है। कार्यक्रम को महिला थानाध्यक्ष पूनम वर्मा, नेहरू कृषक इंटर काॅलेज के प्रवक्ता बृजेश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ऋचा श्रीवास्तव, अल्का, शगुफ्ता, सुमिता सिन्हा, अनुराधा, सविता यादव, कुसुम यादव, किरन बाला, राजमणि आदि मौजूद रहीं।