{"_id":"6aa5aa45901fa15f4900ae9a","slug":"rain-leaves-roads-in-bad-shape-hardships-increase-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157202-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश से सड़कें बदहाल, परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश से सड़कें बदहाल, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
शहर का विधियानी मार्ग हुआ जर्जर-संवाद
संतकबीरनगर। बारिश के चलते जिले में सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों तक जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के मौसम में जिले की 100 से अधिक सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इसके बावजूद अब तक इनकी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। खलीलाबाद से धनघटा जाने वाले प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है। बनियाबारी के पास दो स्थानों पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है।
शहर में धनघटा मार्ग से विधियानी होते हुए रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क की बदहाली को लेकर कई बार आंदोलन हो चुका है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने कुछ स्थानों पर ईंट के रोड़े डालकर खानापूर्ति की है।
विज्ञापन
इससे लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। कई शिक्षण संस्थान भी इसी मार्ग पर स्थित हैं। मुखलिसपुर तिराहा से अंडरपास होकर जाने वाले मार्ग की हालत भी खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से बचने के लिए लोग ओवरब्रिज के रास्ते घूमकर आने-जाने को मजबूर हैं। मेंहदावल बाईपास पर भी कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर और बस्ती जाने के लिए वाहन पकड़ते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
बेलहर क्षेत्र में सुरसा चमनजोत से कटया और हसनी गांवों को जोड़ने वाली सड़क टूट चुकी है। बघौली से पिपरा बोरिंग जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह गड्ढों में बदल गया है। सेमरियावां क्षेत्र में कड़जा से करमा खान, परसोहिया और रक्सा कला जाने वाले मार्ग भी बदहाल हैं।
क्षेत्र निवासी इजहार अली, संतोष कुमार और प्रेमचंद्र ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें टूट गई हैं।