{"_id":"5bf846cebdec2241852c47e3","slug":"131542997710-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में लोगों ने की खरीदारी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई डुबकी
फोटो
गोदान, कथा सुन, मुंडन कराकर मन वांछित फल की कामना की
बिड़हर घाट समेत अन्य जगहों पर लगा था मेला, पर्याप्त मात्रा में तैनात थी फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर नदी के तट पर लगने वाले मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रशासन ने स्नान पर्व पर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था।
कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र सरयू नदी के बिड़हर, खड़कपुर, मैंदी, चहोड़ा, चाड़ीपुर के घाटों पर श्रद्धालु भोर में ही हर-हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान करना शुरू कर दिया। लोग गोदान, कथा सुन, मुंडन करा कर मन वांछित फल की कामना की। बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी तरह सभी घाटों पर लगे मेले में महिलाएं व बच्चों समेत सभी लोगों ने खरीदारी की। खड़कपुर घाट पर भी श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। मेले और स्नान को देखते हुए पुलिस ने अंबेडकर नगर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया था। इस वजह से बिड़हर घाट मार्ग पर जाम नहीं लग सका। जाम न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।