{"_id":"67be0b2900faebd945073129","slug":"120-lakh-recovered-electricity-of-12-houses-cut-off-due-to-dues-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-129115-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 1.20 लाख वसूले, बकाए में 12 घरों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 1.20 लाख वसूले, बकाए में 12 घरों की बिजली काटी
Tue, 25 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में मंंगलवार को 1.20 लाख का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 12 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए मंगलवार को बड़गो में शिविर लगाया गया। इस दौरान 12 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बड़गो में एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 20 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 18 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। 12 बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 1.20 लाख रुपये की वसूली की गई। संवाद