फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   111 couples tied the knot as per religious rituals

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक रीति रिवाज से विवाह बंधन में बंधे 111 जोड़े

Sat, 09 Mar 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
111 couples tied the knot as per religious rituals
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
विज्ञापन

-108 हिंदू व तीन मुस्लिम जोड़े हुए शामिल
-सांसद समेत अफसरों ने दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ताराचंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना धनघटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 111 जोड़े धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे। 108 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लिए तो तीन मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाई गई। विवाह के बाद सांसद समेत अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विवाह समारोह में धनघटा तहसील क्षेत्र के विकासखंड हैंसर बाजार के 46, नाथनगर के 35 और पौली ब्लॉक के 30 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें तीन मुस्लिम जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया। सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विभिन्न योजनाओं को संचालित करके जरूरतमंदों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जनकल्याणकारी बताते हुए सांसद ने कहा कि यह योजना गरीब परिवार के लड़के और लड़कियों का बगैर किसी परेशानी के हाथ पीला कराने में वरदान साबित हो रही है। ऐसे परिवार के लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है जो अपने पुत्र और पुत्री की शादी में कर्ज लेने को विवश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कुल 111 जोड़ों की शादी संपन्न हुई है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हैंसरबाजार राम प्रताप पांडेय, सहायक विकास अधिकारी गजानन पाल, राकेश पाठक, एडीओ एजी राम ललन मिश्र, सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

अव्यवस्था का रहा बोलबाला

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्था का बोलबाला रहा। कार्यक्रम स्थल पर दूल्हा और दुल्हन के साथ पहुंचे उनके परिजन और रिश्तेदार पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। वैवाहिक कार्यक्रम में आए दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार व परिवार के राम जनम, प्रधान आध्या प्रसाद यादव, लक्ष्मी प्रसाद, कन्हैया कुमार, लालमति, सुमित्रा, कमलावती आदि ने बताया कि सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। तलाशने पर कहीं पानी का इंतजाम नहीं दिखा।


एक जोड़े के लिए 51000 रुपये शासन के जरिए भेजा जाता है। जिनमें 35 हजार रुपये लड़की के खाते में जाता है और 10000 रुपये के सामान बर्तन आदि मुहैया कराए जाते हैं। 6000 रुपये प्रति जोड़ा खाने-पीने के इंतजाम पर व्यय होता है। पानी भोजन आदि का इंतजाम किया गया था। यहां पानी और भोजन न मिलने की बात बेबुनियाद है।

महेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed