फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Approval granted to 651 eligible beneficiaries under the Backward Classes Marriage Grant Scheme.

Sant Kabir Nagar News: पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के 651 पात्रों को मिली स्वीकृति

Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Approval granted to 651 eligible beneficiaries under the Backward Classes Marriage Grant Scheme.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजनांतर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें योजना के 651 पात्र आवेदकों को स्वीकृति मिली है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित 1200 लाभार्थियों के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1375 ऑनलाइन आवेदन पूर्ण रूप से प्राप्त हुए हैं। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के अंतर्गत पूर्व के चरणों में 406 लाभार्थियों को ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से 81.20 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने पिछड़ी जाति के कुल 651 पात्र आवेदकों को समिति द्वारा अनुदान के लिए स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रथम किस्त के अवशेष बजट 38.80 लाख रुपये से प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर 194 पात्र आवेदकों को 20,000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से ई-कुबेर के माध्यम से भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष 457 स्वीकृत पात्र आवेदकों के भुगतान के लिए द्वितीय किस्त 91.40 लाख रुपये का मांग पत्र निदेशालय को प्रेषित किया जा चुका है। बजट प्राप्त होते ही इन लाभार्थियों को भी प्राथमिकता के आधार पर ई-कुबेर से सीधा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, विधायक खलीलाबाद प्रतिनिधि मुरलीधर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed