फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 corona positive found

रेलवे स्टेशन पर 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 30 Mar 2021 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
10 corona positive found
रेलवे स्टेशन पर 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- अब तक जिले में 3,548 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर यात्रियों की चल रही कोरोना जांच में सोमवार और मंगलवार को महाराष्ट्र व अन्य जगहों से आए 10 यात्री एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टीम ने इन यात्रियों को होम आइसोलेट करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके साथ ही दो अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 3,548 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सोमवार को जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को सात लोग पॉजिटिव मिले। यह सभी लोग महाराष्ट्र व अन्य जगहों से आए हैं। रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। यह सभी लोग एंटीजन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन यात्रियों को होम आइसोलेट करते हुए सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही 1,301 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,548 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3,427 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 77 एक्टिव केस है, जिसमें 65 होम आइसोलेट हैं और 12 लोग एमसीएच विंग में भर्ती हैं। 600 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं वह लोग कोरोना की जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed