फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth shocked by mother's death attacked himself with a sharp weapon

Sambhal: मां की मौत से सदमे में युवक, धारदार हथियार से खुद की गर्दन पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Mar 2023 11:08 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 11:08 PM IST
सार

युवक ने जान देने का प्रयास अपनी मां को याद करते करते किया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Youth shocked by mother's death attacked himself with a sharp weapon
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में मां की मौत के गम में डूबे युवक ने अपनी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह आनन- फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक ने जान देने का प्रयास अपनी मां को याद करते करते किया है। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमवार की शाम 24 वर्षीय युवक ने अपनी मां को याद करते हुए गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर लिया। 

विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार युवक अविवाहित है। अपनी मां से बहुत प्रेम था। तीन भाइयों में सबसे छोटा होने के चलते मां को भी काफी लगाव था। मां की मौत के बाद से ही युवक काफी परेशान है। इसी के चलते सोमवार की शाम जान देने का प्रयास कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि अब जानकारी मिली है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया है। इसकी जानकारी कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed