फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth found unconscious in in-law's house, died during treatment, discussion of death due to beating

Sambhal News: ससुराल में बेहोशी की हालत में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, पिटाई से मौत की चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious in in-law's house, died during treatment, discussion of death due to beating
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गौहत में अपनी सुसराल में बेहोश मिले बदायूं जिले के बिसौली थाना अंतर्गत गांव सिद्धपुर की मढैया निवासी ओम यादव (25) पुत्र रामवीर की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक के भाई उदयपाल ने बताया कि ओम यादव ने करीब छह महीने पहले गांव गौहत निवासी व्यक्ति की बेटी से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

पहले तो मायके पक्ष के लोग नाराज थे लेकिन बाद में नाराजगी दूर हो गई। पांच दिन पहले लड़की का भाई उसे बुलाकर ले आया। बाद में ओम यादव भी गांव गौहत पहुंच गया था। अब मौत कैसे हुई है यह जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर गांव में चर्चा है कि युवक के ससुरालियों ने और गांव के एक व्यक्ति ने कमरे में बंद कर पिटाई की गई थी।
विज्ञापन

बाद में बेेेहोश होने पर छोड़कर चले गए थे। जब हालत बिगड़ी तो पुलिस को किसी ग्रामीण ने सूचना दी थी। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed