फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wrote a letter to the government for the deployment of staff to operate the blood bank

Sambhal News: ब्लड बैंक संचालित करने के लिए स्टॉफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wrote a letter to the government for the deployment of staff to operate the blood bank
संभल। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक चालू होने की उम्मीद जगी है। ब्लड बैंक जिला अस्पताल के भवन में संचालित किया जाएगा। सीएमएस डाॅ. अनूप अग्रवाल ने शासन को पत्र लिखकर ब्लड बैंक को संचालित करने के लिए स्टाफ की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 28 सितंबर 2011 में संभल को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों में जिला अस्पताल और ब्लड बैंक आदि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन ब्लड बैंक का संचालन अब तक नहीं हो सका। ब्लड बैंक न होने से आपातकाल में मरीजों और घायलों के लिए रक्त की जरूरत पूरी करने के लिए दौड़ भाग करनी पड़ती है। महंगे में प्राइवेट ब्लड बैंक से रक्त लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हालांकि, शासन से निजी ब्लड बैंक में भी रक्त निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। सीएमएस डाॅ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि ब्लड बैंक के संचालन के लिए शुरू में पैथालॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स समेत पांच चिकित्सा कर्मियों की आवश्यकता होगी। बाद में 26 कर्मचारी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed