फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Sambhal News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
चंदौसी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी गौरी (25) की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन






जिला बुलंदशहर के कस्बा डिबाई के मोहल्ला काजी खेल निवासी गौरी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रह रही थी। उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब पति मजदूरी कर घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी का शव घर में चारपाई पर पड़ा हुआ है। यह देखते ही उसके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पति ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।
महिला के रिश्ते के मामा तरुण निवासी मोहल्ला रायसत्ती ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम गौरी ने उनकी पत्नी को फोन कर ससुराल में मारपीट किए जाने की बात बताई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिली।

परिजनों ने बताया कि महिला चार माह की गर्भवती थी। वह अपने पीछे चार वर्षीय बेटे देव को अकेला छोड़ गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed