{"_id":"6aa310884d869124b601a7a4","slug":"dispute-over-the-verdict-reached-at-a-panchayat-regarding-the-rape-of-a-young-woman-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140229-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवती से दुष्कर्म के मामले में हुई पंचायत में फैसले को लेकर खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवती से दुष्कर्म के मामले में हुई पंचायत में फैसले को लेकर खींचतान
Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव में पंचायत के जरिये समझौते का प्रयास चलता रहा लेकिन कोई हल नहीं निकला।
बताया जा रहा है कि सोमवार को युवती के परिजन रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। घर में युवती अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। कुछ ग्रामीणों ने युवक को मौके पर देख लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन लौटे तो युवती ने घटना की जानकारी दी।
मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई। बृहस्पतिवार दोपहर तक पंचायत जारी रही। सूत्रों के अनुसार पंचायत में आरोपी पक्ष पर निकाह या जुर्माने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन आरोपी पक्ष दंड को हैसियत से अधिक बताते हुए मानने को तैयार नहीं हुआ। असमोली सीओ अमन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।