फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Female wrestlers shine in the wrestling arena... bite the dust dealt to men.

Sambhal News: दंगल में महिला पहलवानों का जलवा... पुरुषों को चटाई धूल

Fri, 11 Sep 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Female wrestlers shine in the wrestling arena... bite the dust dealt to men.
बनियाठेर। गांव अकरौली में चल रहे ऐतिहासिक फूलडोल मेले में आयोजित दो दिवसीय दंगल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अखाड़े में पहलवानों ने दम दिखाया। दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दूसरे दिन महिला पहलवानों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए पुरुष पहलवानों को भी पटकनी दे दी।
विज्ञापन

दंगल की शुरुआत में सबसे रोचक मुकाबला दिल्ली के विपिन यादव और जहांगीराबाद के सतीश के बीच हुआ। दिल्ली के विपिन ने धोबी पछाड़ दांव लगाकर जहांगीराबाद के सतीश को चित कर दिया। इस पर दर्शकों ने इतनी तालियां बजाईं कि पूरा अखाड़ा गूंज गया। बुलंदशहर की महिला पहलवान आरती ने उगियन के समर्थ को पटकनी देकर जीत हासिल की, तो एक अन्य मुकाबले में महिला पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। 80 किलो भार वर्ग में बुलंदशहर के विजेता पहलवान सुनील ने हापुड़ के अतुल को हराया।
विज्ञापन

चंदौसी के नौशाद पहलवान ने आगरा के दीपक को पटकनी देकर करारी शिकस्त दी, जबकि अतरौली के आदित्य ने हाथरस के विक्की को चित किया। बिलारी की सुमाएला और गुमथल के विक्की के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। कैथल के विशाल ने हापुड़ के अज्जू को, हमजापुर के वीरेश ने बुलंदशहर के भूरा को, आसफपुर के कामेश ने हाथरस के सूरज को और सांखनी के रॉकी ने हाथरस के विशाल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौली के आदिल ने हाथरस के विक्की को और सैफनी के अदनान ने बरेली के सुल्तान को चित किया। दूसरे दिन कुल 27 कुश्तियां हुईं, जिनमें 10 बराबरी पर छूटीं। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सुरक्षा के लिए पीएसी बल और बनियाठेर पुलिस तैनात रही। देर शाम तक दर्शकों की भारी भीड़ अखाड़े के चारों ओर जमी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed