फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bisaru village in Sambhal turned into a cantonment Dispute over installing a gate at madrasa SP arrives at sce

छावनी में तब्दील हुआ बिसारू गांव: मदरसे पर गेट लगाने को लेकर विवाद, मौके पर पहुंचे एसपी ने संभाला मोर्चा

Fri, 11 Sep 2026 05:46 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई
संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

संभल में विवादित मदरसे पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गांव बिसारू छावनी में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंचे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने गांव में पैदल मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नौ बजे की है।
 

विज्ञापन
Bisaru village in Sambhal turned into a cantonment Dispute over installing a gate at madrasa SP arrives at sce
छावनी में तब्दील हुआ बिसारू गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में विवादित मदरसे पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गांव बिसारू छावनी में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंचे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने गांव में पैदल मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नौ बजे की है।

विज्ञापन

Bisaru village in Sambhal turned into a cantonment Dispute over installing a gate at madrasa SP arrives at sce
गेट लगाने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला
गांव बिसारू में निजी जमीन पर बने विवादित मदरसे के भवन के गेट पर बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नो बजे एक पक्ष के लोग गेट लगा रहे थे। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और एकत्र होकर मदरसे के निकट इकटठा होने लगे। सूचना पर सीओ स्तुति सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इसके बाद, एसपी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। एसपी ने पुलिसकर्मियों के गांव के कई मोहल्लों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को गांव में शांति बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bisaru village in Sambhal turned into a cantonment Dispute over installing a gate at madrasa SP arrives at sce
मस्जिद पर गेट लगाने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

इस बीच, गांव बिसारू छावनी में तब्दील हो गया। अगले दिन शुक्रवार को सुबह से ही सीओ स्तुति सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक मय पुलिस टीम के सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सीओ ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिसकर्मियों के साथ गांव के कई गली-मोहल्लों में पैदल मार्च किया। इसके बाद एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी व सीओ ने गांव पहुंचे राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर छोटू, विशाल चौहान, विजय यादव व मुकेश कुमार आदि से बातचीत कर ग्रामीणों को समझाने की बात कही।  बाद में, दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ जिम्मेदार लोगों को तहसील चंदौसी परिसर में आकर अपनी बात रखने को कहा। इसके बाद, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा पूरे प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दोनों अधिकारी मौके से चले गए। वहीं, विवादित स्थल समेत गांव के प्रमुख गली-मोहल्लों व स्थानों व पुलिस की तैनाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed