{"_id":"6aa311176ee9674eae0c263a","slug":"an-innocent-life-lost-swallowed-by-the-abyss-of-negligence-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132579-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लापरवाही के गड्ढे में डूबकर गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लापरवाही के गड्ढे में डूबकर गई मासूम की जान
Fri, 11 Sep 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव गंगुर्रा में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए सोख्ता गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सुबह से लापता बच्चे का शव दोपहर में गड्ढे में मिला। गड्ढा खुला था और उस पर ढक्कन नहीं था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है।
गांव निवासी सुरेश उर्फ टुंडी का चार वर्षीय बेटा अंकित बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से खेलते-खेलते लापता हो गया था। परिजन पूरे मोहल्ले में उसकी तलाश करते रहे। पिता सुरेश ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे किसी ने उसे सूचना दी कि नल के पानी को जमीन में ले जाने के लिए बनाए गए सोख्ता गड्ढे में बच्चे को पड़ा देखा गया है।
परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्चा मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की ओर से बनाया गया गड्ढा खुला पड़ा था और उस पर ढक्कन नहीं लगा था। इसके चलते मासूम हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने पंचायत की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशासक भावना यादव के पति भारत सिंह यादव ने आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा बनाए गए सभी सोख्ता गड्ढों को ढक्कन लगाकर बंद किया गया था। मोहल्ले के ही किसी व्यक्ति ने गड्ढे का ढक्कन हटा दिया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत के सभी सोख्ता गड्ढों को सुरक्षित तरीके से ढका जाए और उनकी नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। परिजनों ने बच्चे को दफन कर दिया। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।