फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water raeched in field

डहर का बांध टूटने से खेतों में घुसा पानी, फसल को खतरा

Thu, 20 Apr 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 20 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
water raeched in field
संभल के चंदौसी रोड पर खेतों में पानी भरने पर तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : amar ujala
डहर का बांध टूटने से संभल के नूरियो सराय में करीब सौ बीघा खेत में पानी भर गया। इससे फसल तबाह होने का खतरा मंडरा रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि, हमने मक्के की फसल बोई थी, उसके लिए यह पानी नुकसानदायक है। इससे आक्रोशित किसान एसडीएम के पास पहुंचे तो उन्हें सरकारी प्रक्रिया में फंसा दिया गया। तत्काल कोई राहत नहीं मिली। इससे किसानों में आक्रोश है। नाराज किसानों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद सैफ खां सराय और नूरियोसराय के बीच चंदौसी रोड पर एक नाला बनवा रही है। नाला निर्माण की वजह से से पानी रोका गया है। रोके गए पानी को चंदौसी रोड स्थित डहर में डायवर्ट किया गया है। पानी डहर में उफना गया। इसके बाद वह बांध भी टूट गया जिसे मिट्टी डालकर किसानों ने बनाया था। बांध टूटने के बाद डहर का पानी खेतों में जा घुसा।
विज्ञापन


फसलें बर्बाद होने लगीं तो किसान एसडीएम के यहां पहुंच गए। किसानों ने बताया कि 80-90 बीघा खेत की फसलें बर्बाद हुईं हैं। मशरूर, हाजी  असगर, इमाम बख्श, हाजी अमानत, युनुस, मोहम्मद उमर, राशिद,  सत्तार, अताउल आदि किसानों की फसलें बर्बाद हुईं हैं। किसानों ने बताया कि वह अपनी समस्या लेकर एसडीएम के पास गए थे। एसडीएम ने तहसीलदार के लिए लिख दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार केपास गए तो तहसीलदार ने कानून गो से कह दिया। कानून गो ने लेखपाल के पास भेज दिया। लेखपाल ने कहा कि पहले जाओ और पानी के भरने संबंधी फोटो लाओ। इस मामले में कोई राहत नहीं मिल सकी। इस संबंध में एसडीएम राशिद अली खां से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed