फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water crisis,flood,sambhal

रघुपुरपुख्ता में पानी घटा, दुश्वारियां बरकरार

Thu, 28 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 28 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
water crisis,flood,sambhal
बेल्थरारोड क्षेत्र के सहिया गांव में बढ़ता घाघरा का पानी।
 गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी रघुपुरपुख्ता के ग्रामीणों के लिए खतरा बरकरार है। गांव की सड़कों में जहां पानी हटा है वहीं गड्ढों में पानी भरा हुआ है। गांव के 50 किसानों की गन्ने और मक्के की फसलें डूबी हुई हैं। इससे गांव में संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


 गंगा का जलस्तर 24 घंटे के भीतर बाढ़ का पानी घटा है। लेकिन गुन्नौर क्षेत्र के रघुपुरपुख्ता गांव में बाढ़ से पैदा हुईं दुश्वारियां बरकरार हैं। निचले हिस्सों में खेत पानी से भरे हुए है। फसलें बर्बाद हो रही हैं। सरकारी स्कूल के सामने गड्ढा है और वहां पर दो से तीन फुट पानी है। इससे स्कूल में उपस्थिति प्रभावित है।
विज्ञापन


वही गांव के लोगों ने बताया कि बाढ़ का असर बना हुआ है। गांव में गोपाल सिंह, सौधन सिंह, मेघ सिंह, कुवंरपाल सिंह, मुन्नी सिंह,  दीपू सिंह, रामवीर आदि के खेतों में बाढ़ के पानी से फसलें तबाह हो गईं हैं। इन किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा मांगा है। एसडीएम कृपाशंकर यादव ने कहा कि क्षति पूर्ति के लिए आंकलन कराया जा रहा है। जो किसान शासन की गाइडलाइन के अनुसार पात्र होंगे उन्हें ही मुआवजा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसीलदार ने बताया कि पानी घटने के बावजूद रघपुर पुख्ता में लेखपाल की ड्यूटी रहेगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि जो लेखपाल यहां पर अब तक थे उन्हें ट्रेनिंग पर भेजा गया है। उनके स्थान पर दूसरे लेखपाल तैनात कर दिए गए हैं। बाढ़ की स्थिति जानने के लिए गुन्नौर का प्रशासन नरौरा स्थित गंगा के पुल पर बने नहर विभाग के आफिस से संपर्क बनाए हुए है। पिछले चौबीस घंटे में जल प्रवाह घटा है।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed