फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villages included in MDA but still no facilities

Sambhal News: एमडीए में गांव शामिल हुए फिर भी कोई सुविधा नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Villages included in MDA but still no facilities
इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा। - फोटो : संवाद
संभल। जिले के तीन गांव भले ही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) में शामिल हो गए हैं लेकिन धरातल पर फिलहाल कोई सुविधा नहीं है। बुनियादी सुविधाओं के लिए भी ग्रामीण परेशान हैं। अब ग्रामीणों के सामने मकान, दुकान व अन्य निर्माण कार्य करने के लिए अनुमति लेना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाएं कोई नहीं दी जा रही हैं लेकिन नियमों का पालन पूरा कराया जा रहा है। यदि कोई निर्माण शुरू करता है तो एमडीए की टीम आ जाती है और निर्माण रोक देती है। अनुमति लेने के लिए एमडीए कार्यालय जाते हैं तो भटकना पड़ता है। इतनी औपचारिकताएं हैं कि लोग अनुमति लेने के लिए जा ही नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव गांव पैंतिया माफी, इटायला माफी और मालपुर उर्फ मल्लूपुरा को एमडीए में शामिल किया गया है। इस घोषणा के बाद ही इन तीनों गांवों की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ गया। दो प्रतिशत स्टांप शुल्क बढ़ गया है। पहले पांच प्रतिशत स्टांप शुल्क लगता था लेकिन अब सात प्रतिशत स्टांप शुल्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों की स्थित बेहद खराब है। गांवों में न साफ-सफाई है और न जलभराव से राहत के प्रबंधन। गांव पैंतिया माफी में मुख्य सड़कें भी खड़ंजे की हैं। इटायला माफी और मालपुर उर्फ मल्लूपुरा में सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और कूड़े के ढेर लगे हैं।
यह हैं गांवों में जमीनों की प्रचलित दरें

संभल। गांव इटायला माफी में सामान्य कृषि भूमि की दरें 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, आबादी के निकट भूमि की दरें 65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, लिंक मार्ग की भूमि की दरें 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हैं। छह मीटर से नौ मीटर चौड़े रास्ते पर अकृषक भूमि की दरें 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, नौ मीटर से अधिक चौड़े रास्ते पर भूमि की दरें 6500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसी तरह गांव पैंतिया माफी में सामान्य कृषि भूमि की दर 49 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, आबादी के पास की भूमि की दरें 80 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, लिंक मार्ग की भूमि की दरें 73 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हैं। छह मीटर से नौ मीटर चौड़े रास्ते पर अकृषक भूमि की दरें 4200 रुपये प्रति वर्ग मीटर, नौ मीटर से अधिक चौड़े रास्ते पर भूमि की दरें 7000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। वहीं गांव मालपुर उर्फ मलूपुरा में सामान्य कृषि भूमि की दर 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, आबादी के पास भूमि की दर 65 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, लिंक मार्ग की भूमि की दर 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। छह मीटर से नौ मीटर चौड़े रास्ते पर अकृषक भूमि की दर 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, नौ मीटर से अधिक चौड़े रास्ते पर भूमि की दर 6500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।



गांव एमडीए में शामिल कर दिया है लेकिन सुविधा अब तक कोई नहीं है। जबकि निर्माण की अनुमति लेने के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जमीनों के सर्किल रेट बढ़ गए हैं। जब एमडीए में शामिल किया है तो गांव की तस्वीर भी बदलनी चाहिए।

रमेश कुमार, मालपुर उर्फ मल्लूपुरा


जमीनों का सर्किल रेट बढ़ गया है और भवन, दुकान व अन्य किसी निर्माण को करने के लिए एमडीए की अनुमति लेनी होगी। अभी तक यही हुआ है लेकिन इससे आम लोगाें को कोई लाभ नहीं है। बुनियादी सुविधाएं बढ़नी चाहिए।
इकबाल, ग्राम प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लूपुरा


सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और नाली सड़क पर बहती है। ऐसे में एमडीए में शामिल होने से कोई लाभ नहीं है। बल्कि पाबंदी बढ़ गई है। यदि कोई निर्माण करना है तो एमडीए से अनुमति लेनी होगी। इससे लोग परेशान हैं।
रूपकिशोर सिंह, पैंतिया माफी।
गांव शामिल हुए काफी समय बीत गया है। एमडीए की टीम अक्सर गांव में आती है लेकिन निर्माण कार्यों पर ही निगरानी करते हैं। इसके अलावा आम लोगों के लिए कोई राहत नहीं मिल रही है। गांव के लोग मुरादाबाद जाकर अनुमति लेने में परेशान हो रहे हैं।


पप्पू, मालपुर उर्फ मल्लूपुरा
इन गांवों को महायोजना 2031 में शामिल कर लिया गया है। अब यहां पर जो भी निर्माण होगा, एमडीए के नियमों के आधार पर ही होगा। इन गांवों को भी अन्य की तरह जल्द ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

-संजय सत्संगी, पीआरओ, एमडीए

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।- फोटो : संवाद

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।- फोटो : संवाद

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।- फोटो : संवाद

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।

इकबाल, प्रधान, मालपुर उर्फ मल्लुपुरा।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed