{"_id":"6aa9aaed0e77c83b2d0e71a4","slug":"villagers-outraged-over-incidents-of-theft-from-tubewells-hold-protest-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140499-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नलकूपों से चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नलकूपों से चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन
Wed, 16 Sep 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ओबरी (संभल) । असमोली थाना क्षेत्र में किसानों के नलकूपों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात चोरों ने रचैटा गांव में 15 किसानों के निजी नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव निवासी अमजद खान, शुबराती हुसैन, नाजिम सैफी, फूल सिंह, हाजी शौकत, भूरा, हामिद, वाहिद बेग, जफर, जाकिर, तसलीम, वसीम, अर्जुन सिंह, खालिद हुसैन और शकील अहमद के नलकूप की कोठरियों में नकब लगाकर और ताले तोड़कर बिजली उपकरण पार कर दिए। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ताले टूटे देख हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। किसान फूल सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले भी इसी तरह किसानों के नलकूपों में चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। लगातार हो रही चोरी की वारदात से किसानों में भारी गुस्सा है। किसानों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। सीओ अमन सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके खुलासा किया जाएगा।