{"_id":"6aa9a8b78c7b13690a0add01","slug":"teenager-dies-of-fever-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-140502-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुखार से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुखार से किशोर की मौत
Wed, 16 Sep 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव बेहटा जयसिंह निवासी ऋषिपाल के 14 साल के बेटे पुष्पेंद्र की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी खेमपाल ने बताया कि उसके भतीजे पुष्पेंद्र को दो दिन पहले बुखार आया था। पहले बहजोई के निजी अस्पताल में उपचार कराया। खून की जांच कराई तो डेंगू की जानकारी दी गई। उसकी प्लेटलेटस भी कम आईं थीं। अगले दिन पुष्पेंद्र को उपचार के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल में ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को हायर सेंटर लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. मनमोहन शर्मा ने बताया कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसी जानकारी मिलती है, तो जांच कराकर गांव में बुखार आदि की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।