{"_id":"62d9af93e173057bb67e4735","slug":"villagers-could-not-get-electricity-even-after-six-days-due-to-broken-electric-pole-protested-sambhal-news-mbd435374693","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे विद्युत पोल के चलते छह दिन बाद भी नहीं मिल पाई ग्रामीणों को बिजली, किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे विद्युत पोल के चलते छह दिन बाद भी नहीं मिल पाई ग्रामीणों को बिजली, किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। विद्युत सप्लाई बाधित होने से परेशान सैंजना के ग्रामीणों ने पवांसा सब डिवीजन पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने एसडीओ को शिकायती पत्र देकर जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि 16 जुलाई को तेज हवा से गांव में विद्युत पोल टूट गया था, जिससे करीब 40 घरों की विद्युत सप्लाई बाधित है। शिकायत करने के छह दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में रोष है। बृहस्पतिवार को गांव सैंजना के ग्रामीणों ने बताया कि 16 जुलाई को आंधी और बरसात से हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल टूटकर मकान की दीवार पर गिर गया था। इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत निगम के कर्मचारियों ने विद्युत पोल को गांव के मुख्य मार्ग से भी नहीं हटाया है। मार्ग बंद हो गया है। पिछले छह दिन से 40 परिवारों में अंधेरा छाया हुआ है, जबकि विद्युत निगम का भुगतान भी कर दिया है। इसके बावजूद भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। फर्जी तरीके से निस्तारण कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एसडीओ देहात अनिल कुमार को शिकायती पत्र देकर बिजली सुचारु किए जाने की मांग की। एसडीओ ने दो दिन के अंदर बिजली सप्लाई सुचारु किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ताहिर हुसैन, रामकिशोर, पवन, रामवीर सिंह, सोमवीर सिंह, नफीस अहमद, मोहम्मद इस्लाम, इरफान, शेर मोहम्मद, कुंवरपाल, फरमान, कदीर, योगी, फहर मौजूद रहे।
गांव सैंजना में विद्युत पोल टूटने की जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत दी है। एस्टीमेट बनाकर भेज दिया जाएगा। अगले दो दिन में ग्रामीणों को बिजली सप्लाई मिल जाएगी।
विज्ञापन
अनिल कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा