{"_id":"6a9b0f03ec053f384d0fa31b","slug":"five-year-old-girl-suffers-burns-from-electric-shock-caused-by-power-line-passing-over-the-roof-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139899-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छत से गुजर रही बिजली लाइन के करंट से पांच साल की बालिका झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छत से गुजर रही बिजली लाइन के करंट से पांच साल की बालिका झुलसी
Sat, 05 Sep 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा। क्षेत्र के फैजपुर गांव में छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के तार से करंट लगने पर पांच साल की बालिका झुलस गई। उसे सीएचसी रजपुरा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। इलाज अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है।
पीड़ित पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनके मकान की छत के ऊपर से एलटी लाइन के तार गुजर रहे हैं। बेटी सुमेदा अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक बिजली के तारों की चपेट में आ गई। करंट लगने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम से छत के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बिजली निगम के जेई लेखराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं तार छत से गुजर रहे हैं तो उनको दिखवाया जाएगा।