फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lights extinguished in two homes... mourning in Bhulawai and Baniyakheda.

Sambhal News: दो घरों के चिराग बुझे... भुलावई और बनियाखेड़ा में मातम

Sat, 05 Sep 2026 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lights extinguished in two homes... mourning in Bhulawai and Baniyakheda.
बनियाठेर। राजस्थान के बागढ़ जिले में हुए हादसे के बाद दो गांवों में मातम छा गया। भुलावई निवासी विक्रम (23) और बनियाखेड़ा निवासी यशपाल प्रजापति (24) के शव शुक्रवार को उनके गांव लाए गए तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे हुआ था। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में विक्रम और यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। भुलावई निवासी सौदान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दोनों युवकों की मौत की खबर से भुलावई और बनियाखेड़ा गांवों में गहरा शोक है। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और जवान बेटों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गमगीन माहौल में दोनों युवकों का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के लिए गए थे युवक
विक्रम, यशपाल और सौदान सोमवार रात को अपने गांव के अन्य लोगों के साथ राजस्थान गए थे। वे चार आइशर कैंटरों से बागढ़ स्थित जाहरवीर मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। विक्रम अपनी सीएनजी बाइक भी साथ ले गया था। बृहस्पतिवार की रात वे बाइक से पेट्रोलपंप जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed