फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Applications for admission to Classes 9 and 11 at Jawahar Navodaya open until the 30th.

Sambhal News: जवाहर नवोदय में कक्षा 9 व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to Classes 9 and 11 at Jawahar Navodaya open until the 30th.
चंदौसी। जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर में कक्षा 9 व 11 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा नौ और 11 की खाली सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को चयन परीक्षा में शामिल होना होगा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्या हेमलता नेगी विष्ट ने बताया कि कक्षा नौ में प्रवेश के लिए ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो सत्र 2026-27 में जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होनी आवश्यक है। अन्य जिलों के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवेदन से पहले जिले से संबंधित पात्रता शर्तों की जांच करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश केवल रिक्त सीटों के आधार पर चयन परीक्षा के जरिए दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल से किए जाएंगे। विद्यार्थियों को आवेदन में जन्मतिथि, वर्तमान कक्षा और विद्यालय से जुड़ी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। प्राचार्या ने बताया कि नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण व्यवस्था के साथ प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा कौशल विकास और व्यक्तित्व निखारने से जुड़ी गतिविधियां भी कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed