फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People are burning with fever... the system's arrangements are lukewarm.

Sambhal News: लोग तप रहे बुखार से... सिस्टम के इंतजाम ठंडे

Sat, 05 Sep 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
People are burning with fever... the system's arrangements are lukewarm.
संभल। जिलेभर में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में चार लोगों की जान जा चुकी है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम ठंडे हैं। स्वाइन फ्लू का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी जांच के लिए किट तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आधा दिन ही ओपीडी हुई है। जिला अस्पताल में 67 मरीज बुखार के भर्ती हैं, जो दो से दिन के अंदर भर्ती किए गए हैं। 100 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचे। इसी तरह जिले की सभी दस सीएचसी पर हर दिन छह से सात हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें 30 से 40 प्रतिशत मरीज बुखार, खांसी और सर्दी के पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मलेरिया, डेंगू के मरीज तो मिलने लगे हैं लेकिन इस समय सबसे बड़ा खतरा स्वाइन फ्लू का है तो उसकी जांच नहीं हो पा रही है। जांच के लिए आवश्यक किट नहीं मिल पाई है। बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई अतिरिक्त सतर्कता भी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
स्वाइन फ्लू के लिए नमूना तक नहीं लिया गया
किट की उपलब्धता नहीं होने के चलते मेरठ स्थित लैब में स्वाइन फ्लू आशंकित मरीज की जांच कराई जा सकती है। शासन की ओर से जांच के लिए लैब मेरठ की तय की है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक कोई नमूना जिले में लिया ही नहीं गया है। न किट है और न लैब पर जांच हुई है। जबकि बुखार के चलते तीन बच्चों समेत चार की मौत हो चुकी है।

0000000000
कोट


जांच किट के लिए मांग पत्र भेजा गया है। 10 सितंबर तक किट उपलब्ध होने का अनुमान है। फिलहाल जहां बुखार की मौत का मामला सामने आता है तो जांच कराई जा रही है। असमोली क्षेत्र में एक बच्चा समेत दो की मौत का मामला सामने आया था। उसमें सामने आया है कि दूसरी बीमारी के चलते मौत हुई है। यह सही है कि बुखार भी आया था।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed