फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers caught the vehicle carrying cattle and animals and handed it over to the police.

Sambhal News: ग्रामीणों ने गोवंश पशु लदा वाहन पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 03 Nov 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the vehicle carrying cattle and animals and handed it over to the police.
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह के गांव सघन मछरिया के जंगल में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं से लदा वाहन घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक और अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अखबंदपुर निवासी सुनील कुमार और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमवीर शर्मा शुक्रवार की रात बाइक से गांव के पास घूम रहे थे। भाजपा नेता ओमवीर शर्मा ने बताया कि इसी दौरान सलारपुर गांव की ओर वाहन आया और तेजी से आगे निकल गया। वाहन से मूत्र और गोबर टपक रहा था। गोवंशीय पशु होने के अंदेशे में वाहन का पीछा किया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो उसने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। बाद में चालक ने वाहन कच्चे मार्ग पर दौड़ा दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो चालक और अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि वाहन में दो सांड़ थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सांड़ों को गोशाला भिजवाया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोट
जिस वाहन को लोगों ने पकड़ा और उसमें पशु मिले, वह नोएडा के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। जांच पड़ताल के बाद सख्त कार्रवाई होगी। -आलोक सिद्दू, सीओ, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed