{"_id":"58543e194f1c1be851649baf","slug":"vidhayak-se-badsuluki-pr-purv-sp-neta-ko-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से बदसलूकी पर पूर्व सपा नेता को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से बदसलूकी पर पूर्व सपा नेता को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिभंग के अंदेशे में उप जिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया। उप जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकुल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
सपा विधायक लक्ष्मी गौतम से मोबाइल फोन पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल पर गाली गलौज और बदसलूकी करने का आरोप लगा है। विधायक ने पहले तो कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
मुकुल अग्रवाल के खिलाफ जब स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो विधायक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट चंदौसी अमित कुमार के न्यायालय में पेश किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी अमित कुमार ने मुकुल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मुकुल अग्रवाल विधायक लक्ष्मी गौतम के काफी करीबी माने जाते थे, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। इससे पहले भी विधायक व मुकुल अग्रवाल के विवाद के किस्से सामने आते रहे हैं।