फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   uropiyan-amerikan k ghar sajenge utpad

क्रिसमस पर यूरोपियन-अमेरिकन के घर सजेंगे संभल के उत्पाद

Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
राकेश कुमार/अमर उजाला, संभल
राकेश कुमार/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 15 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
त्योहार से पहले संभल और सरायतरीन के एक्सपोर्टर को आर्डर मिल गए हैं। कैंडल स्टैंड से लेकर गिफ्ट आईटम तक यूरोप और अमेरिका में पसंद किए जा रहे हैं। संभल और सरायतरीन से कारीगरों और निर्यातकों के पास दस करोड़ रुपये से अधिक के माल की आपूर्ति के लिए आर्डर हैं। 
विज्ञापन


संभल और सरायतरीन में हैंडीक्राफ्ट के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। क्रिसमस से तीन महीने पहले ही कारोबारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। पीतल के बेस पर सीप और हड्डी सींग के डेकोरेशन से शानदार कैंडल स्टैंड तैयार किए गए हैं। होली क्रॉस भी पीतल से तैयार किए हैं। एक दम चमकदार क्रॉस बनाए गए हैं। जो किसी को देखते ही पसंद आ जाएंगे। इसके अलावा पीतल के हाथी, हिरन और सारस आदि बनाए गए हैं। जो गिफ्ट आईटम के तौर पर निर्यात किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


लकड़ी के बेस पर रेजन मैटेरियल से अलग-अलग तरह के बॉक्स, टी-कोस्टर, ट्रे, फोटो फ्रेम आदि बनाए गए हैं। जिनकी विदेशों में काफी डिमांड निकली है। सरायतरीन के प्रमुख निर्यातक कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि संभल और सरायतरीन से सीधे विदेश को माल निर्यात करने वाले व्यापारी कम हैं। यहां के कारीगर और छोटे व्यापारी डिमांड के अनुरूप अपने प्रोडक्ट तैयार करते हैं और उन्हें मुरादाबाद तथा दिल्ली के निर्यातकों के माध्यम से विदेश भेज देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पिछले तीन महीने से क्रिसमस के आर्डर ही तैयार हो रहे थे। आर्डर जा रहे हैं कुछ नए आर्डर भी आ रहे हैं। क्रिसमस से जुड़ा जो प्रोडक्ट निर्यात होगा उसमें संभल और सरायतरीन की करीब दस करोड़ की भागीदारी है। भले ही प्रोडक्ट का निर्यात दिल्ली और दूसरे शहरों से किया गया हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed