{"_id":"57eec2704f1c1bf04557497b","slug":"udhari-ki-rakam-mangne-pr-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी की रकम मांगने पर फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी की रकम मांगने पर फायरिंग, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
kalwari firing
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना निवासी अरमान ने शाह आलम से कारोबार करने के लिए एक माह पहले 40 हजार रुपये दस दिन के लिए उधार लिए थे। एक माह बाद भी रुपये न देने पर शुक्रवार को शाम सात बजे शाह आलम ने फरमान से रुपये मांगे।
आरोप है कि अरमान ने गाली-गलौच करते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया। शाहआलम ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने दोनों को अलग कर घर जाने को कहा। शाहआलम तो मौके पर ही खड़ा रहा जबकि अरमान घर चला गया। शाहआलम का कहना है कि इसके कुछ देर बाद अरमान कुछ लोगों के साथ शस्त्र लेकर मौके पर पहुंच गया। पहुंचते ही अरमान ने फायरिंग शुरू कर दी। दस मिनट तक चली फायरिंग हुई।
इसमें छर्रें लगने से शाहआलम, सरफराज व राहगीर आलम पुत्र यासीन घायल हो गए। फायरिंग से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घरों में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। घटना की जानकारी सीओ अफसर अब्बास जैदी को हुई। वह जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। हयातनगर के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।