फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two ambulances caught fire in the district hospital premises

Sambhal News: जिला अस्पताल परिसर में दो एंबुलेंस में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two ambulances caught fire in the district hospital premises
संभल। जिला अस्पताल परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंस में बृहस्पतिवार को सुबह अचानक आग लग गई। आग ने पास में खड़ी दूसरी एंबुलेंस को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग भड़की तो कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र और पानी डालना शुरू किया। बाद में पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों एंबुलेंस कंडम थीं और काफी समय से खड़ी थीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के पास दो 108 एंबुलेंस खड़ी थीं। पास में ही कूड़ा भी पड़ा हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पास में खड़ी दूसरी एंबुलेंस को भी चपेट में ले लिया। आग भड़की तो परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार शुरू कर दी। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दोनों एंबुलेंस जल चुकी थीं। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि दोनों 108 एंबुलेंस कंडम थीं। एंबुलेंस में अचानक आग लगी। पास में ही लोग कूड़ा भी डाल देते हैं। अब वहां कूड़ा डालने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed