फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brajkishore, injured in the Bahjoi accident, succumbed during treatment.

Sambhal News: बहजोई हादसे में घायल ब्रजकिशोर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 09 Sep 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Brajkishore, injured in the Bahjoi accident, succumbed during treatment.
बहजोई (संभल)। हाईवे पर गांव बमनेटा के निकट 6 अगस्त को डंपर व टैंपो की भिड़ंत में घायल हुए थाना बनियाठेर के गांव नेहटा निवासी युवक ब्रजकिशोर (33) ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई पप्पू के मुताबिक, ब्रजकिशोर कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को कपड़ा खरीदने के लिए बहजोई गया था। बहजोई से गांव लौटते समय गांव बमनेटा के पास हादसा हो गया। जिसमें ऑटो सवार जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंद निवासी महिला रोहिणी समेत बहजोई के मोहल्ला कुरेशियान निवासी युवक रुबैद व गांव सादातबाड़ी निवासी ऑटो चालक श्यौदान, धनारी के गांव जड़वार निवासी रामपाल व चंदौसी के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी ध्रुव व सर्वाध्या की मौत हो गई थी, जबकि ब्रजकिशोर समेत पांच लोग घायल हो गए थे। बताया कि ब्रजकिशोर का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर मंगलवार की दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
हादसे में घायल ब्रजकिशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में बहजोई कोतवाली में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। -स्तुति सिंह, सीओ, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed