फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Efforts initiated to open a passport office in Sambhal; land to be scouted.

Sambhal News: संभल में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कवायद शुरू, तलाशी जाएगी जमीन

Wed, 09 Sep 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Efforts initiated to open a passport office in Sambhal; land to be scouted.
संभल। संभल में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गई है। विदेश मंत्रालय ने निर्देश जारी कर प्रधान डाकघर मुरादाबाद को संभल में पासपोर्ट कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधान डाकघर को विदेश मंत्रालय का पत्र प्राप्त हो चुका है। अब संभल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जगह तलाशी जाएगी।
विज्ञापन


संभल और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी लंबे समय से पासपोर्ट कार्यालय की मांग कर रही थी। वर्तमान में यहां के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली जाना पड़ता है। यह नई पहल हजारों आवेदकों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाएगी। उपयुक्त जगह मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए संभल जिला प्रशासन से समन्वय करना है। कार्यालय के लिए जगह मिलते ही प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

विदेशों में रोजगार और शिक्षा के लिए जाती है बड़ी आबादी
जिले से बड़ी संख्या में लोग विदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं। इसके अलावा विदेश में रहकर शिक्षा भी ले रहे हैं। इन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली के चक्कर लगाने होते हैं। इस कारण समय और धन दोनों का नुकसान होता था। पासपोर्ट कार्यालय खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में पासपोर्ट कार्यालय बनेगा तो मिलेगी जिलेभर के लोगों को राहत
प्रधान डाकघर अब संभल में सरकारी भवन या उपयुक्त भूमि की तलाश करेगा। इसमें संभल जिला प्रशासन का सहयोग चाहिए। स्थान का चयन करते समय पहुंच और उचित स्थान पर ध्यान दिया जाना है। नया कार्यालय खुलने से पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही पूरी हो सकेगी। इससे आवेदकों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।
सपा सांसद ने संसद में उठाई थी पासपोर्ट कार्यालय की मांग
संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संसद में संभल में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सांसद ने बताया कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकृति दी है। इससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा और समय और धन दोनों की बचत होगी। पासपोर्ट कार्यालय की संभल को लंबे समय से जरूरत है। बड़ी संख्या में लोग विदेशों में रोजगार और शिक्षा के लिए जाते हैं।



वर्जन
विदेश मंत्रालय की ओर से संभल में पासपोर्ट कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के लिए का पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर जगह देखी जाएगी। उपयुक्त स्थान मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेश गगनेजा, प्रभारी प्रवर डाक अधीक्षक (एसपीपी), प्रधान डाकघर मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed